यदि आप गत वर्ष निकली यूपी पुलिस में हुई भर्ती में सफल नहीं हो पाए तो, निराश होने की आवश्यकता नहीं है। शीघ्र ही लगभग 24 000 सिपाहियों की भर्ती का विज्ञापन जारी होने वाला है। इसके लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने तैयारी कर ली है। इसलिए आपको अभी से अपनी तैयारी में जुट जाना चाहिए। जैसी उत्तर प्रदेश सरकार का इशारा होगा । इन पदों पर भारती का विज्ञापन उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा जारी कर दिया जाएगा।
किन-किन पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया जाएगा :
डीजीपी मुख्यालय द्वारा उत्तर प्रदेश भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को 19220 सिपाही के पदों तथा उप निरीक्षक के 4543 पदों की भर्ती के लिए प्रस्ताव भेजा है। इन पदों का वर्गीकरण नीचे दिए गया है।
- इन पदों में पीएसी के 9837 पद
- सिपाही पीएसी महिला वाहिनी के 2282 पद
- सिपाही नागरिक पुलिस के 3245 पद
- सिपाही पीएसी / सशस्त्र पुलिस के 2444
- सिपाही विशेष सुरक्षा बल के 1341 पद
- घुड़सवार पुलिस के कुल 71 पद
- इस प्रकार कल 19220 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव भेजा गया है।
आवेदनों की संभावित संख्या:
पिछले वर्ष के सिपाही नागरिक पुलिस के कुल 60244 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया था। जिसमें लगभग 48 लाख आवेदन आए थे। इस प्रकार अनुमान लगाया जा रहा है कि इन पदों के सापेक्ष लगभग 35 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त होंगे।
उप निरीक्षक पदों के आवेदन करने वालों के लिए विशेष खबर:
3 जून को उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट की एक बैठक हुई थी। जिसमें पुलिस उप निरीक्षक के पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यार्थियों को भर्ती की आयु में 3 वर्ष की छूट प्रदान करने के प्रस्ताव को भी पास किया गया। अतः वे आवेदक जिनकी आयु निकल चुकी हो उन्हें भर्ती का एक अवसर मिलने की संभावना रहेगी।