Agni Veer Police recruitment news update: यदि आप भारतीय सेना में अग्नि वीर के पद पर कार्यरत है तो आज की यह न्यूज़ आपके लिए बहुत ही लाभदायक होने वाली है।उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 3 जून को एक कैबिनेट की बैठक बुलाई गई। जिसमें अग्नि वीर के पद पर कार्य कर सेवा निवृत होने वाले अग्नि वीरों का पुलिस बल में भती के लिए 20% पदों पर आरक्षण का प्रस्ताव पास कर दिया है। भारत सरकार द्वारा भारतीय सेना,नौसेना और वायु सेना में सेवा करने वाले इच्छुक युवा उम्मीदवारों के लिए अग्नि वीर योजना शुरू की गई थी, क्योंकि इसका कार्यकाल सीमित अवधि के लिए था इसलिए भर्ती अग्नि वीरों के मन में अपने भविष्य के लिए बहुत सारी दुविधाएं थी। लेकिन अब उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न सशस्त्र बलों में भर्ती के लिए 20% पदों के लिए आरक्षण का प्रावधान कर दिया गया है। इसी के साथ-साथ इन पदों की भर्ती के लिए आयु सीमा में भी 3 वर्ष की छूट देने का प्रावधान किया गया।
किन-किन पदों की भर्ती के लिए आरक्षण का प्रावधान किया गया है :
उत्तर प्रदेश सरकार के अधीन भर्ती किए जाने वाले सभी सभी पदों पर आरक्षण दिया जाएगा जैसे यूपी पुलिस में सिपाही, पीएसी, सिपाही घुड़सवार, और फायरमैन की सीधी भर्ती में 20% पदों पर क्षैतिज आरक्षण दिया जाएगा।
अग्नि वीरों को किन-किन राज्यों में आरक्षण की सुविधा उपलब्ध है :
उत्तर प्रदेश के अलावा हरियाणा मध्य प्रदेश सिक्किम सहित कई अन्य राज्यों द्वारा भी 10 से 20% पदों पर आरक्षण की घोषणा पहले ही की जा चुकी है। इसी प्रकार भारत सरकार द्वारा भर्ती की जाने वाले विभिन्न केंद्रीय अर्ध सैनिक बलों मैं भी रिटायर अग्नि वीरों की भर्ती में आरक्षण का प्रावधान किया गया है।
क्षैतिज आरक्षण क्या है :
यह आरक्षण सभी श्रेणियां के लिए जैसे सामान्य, एससी एसटी और ओबीसी के लिए लागू रहेगा। क्षैतिज आरक्षण व्यवस्था को इस प्रकार से समझाया जा सकता है माना कोई अग्नि वीर ओबीसी केटेगरी का है तो उसे आरक्षण ओबीसी श्रेणी के अंदर दिए गए आरक्षण में से ही आरक्षित किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लिए गए इस निर्णय से पुलिस बलों मैं अग्नि वीरों की भर्ती का रास्ता खुल गया है। जल्दी ही विभिन्न पदों पर भर्ती होने वाली है।
- आरक्षी पीएसी के 9837 पद
- आरक्षी पाक महिला वहिनी के 2282 पद
- आरक्षी नागरिक पुलिस 3245 पर
- आरक्षी घुड़सवार दस्ते के 71 पद
- आरक्षी पीएसी / सशस्त्र पुलिस के 2444 पद
इस प्रकार लगभग कल 17879 पदों पर भर्ती में अग्नि वीरों के आरक्षण का फैसला सीधी उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लिए जाने की संभावना है।